Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रियंका के साथ भी नस्लीय टिप्पणी

priyanka also faced racial comment

10 सितंबर 2012


नई दिल्ली।। देसी गर्ल के नाम से मशहूर बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी नस्लीय टिप्पणी झेल चुकी हैं। इसका खुलासा खुद प्रियंका ने किया है। प्रियंका जब अमेरिका के बोस्टन में पढ़ती थीं, तो उनकी क्लास के स्टूडेंट्स उन्हें ब्राउनी कहकर चिढ़ाते थे। साथ ही भारतीय होने के कारण उन्हें ताने भी मारते थे। शुक्रवार की शाम इंडिया टुडे माइंड रॉक्स समिट के दौरान स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एक शर्मीली लड़की से बॉलिवुड स्टार बनने के सफर का जिक्र किया।


पर्फेक्शन पर प्रियंका ने कहा कि वह पर्फेक्ट नहीं हैं, लेकिन जैसा भी हैं खुश हैं। प्रियंका ने कहा कि मैं ऐश्वर्या राय की तरह सुंदर, मोहक और पूर्ण नहीं हूं। मैं एक शर्मीली लड़की थी, लेकिन हर स्थिति से मैंने काफी कुछ सीखा है।


प्रियंका का कहा कि जीवन हमें मौका देता है जिसे हमें पहचानना पडता है ।  देसी गर्ल कहाती हैं कि आज मुझमें यह हिम्मत है कि मैं कमर्शल और मुख्यधारा की फिल्म जैसे कि 'बर्फी' में काम कर सकती हूं। फिल्म 'बर्फी' में प्रियंका ने एक ऑटिस्टिक लड़की का किरदार निभाया है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद प्रियंका का पहला एलबम 'इन माई सिटी' भी रिलीज होगा।

More from: Khabar
32717

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020